Gridih News: टोटो दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे छात्र
गिरडीह, सितम्बर 4 -- Gridih News: गिरिडीह। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गिरिडीह -डुमरी पथ पर कोलडीहा पेट्रोल पंप के निकट एक टोटो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गड्ढे में जाकर एक पेड़ से टकरा गया। इस घटना में टोटो चालक को पैर में चोट आयी है जबकि टोटो पर सवार सीसीएल डीएवी के कक्षा अष्टम के छात्र सफल एवं शिवांस बाल-बाल बच गये। घटना के बाद राहगीर एवं स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी। इसके बाद दोनों छात्रों को एक दुसरे टोटो पर बैठाकर घर भेज दिया गया। हालांकि इस बीच सूचना पर मुफस्सिल पुलिस भी पहुंच गयी और टोटो चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। यह भी पढ़ें- Godda News: बाइक टोटो की टक्कर में दो घायल रेफर बताया जाता है कि टोटो काफी तेज रफ्तार से गिरिडीह शहर के तरफ जा रही थी। इसी दौरान चालक ने संतुलन खो दिया और घटना घट गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.