गिरडीह, अक्टूबर 6 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय बाजार के हृदय स्थली कहे जानेवाले मोहदा मोड़ की जर्जर सडक की मरम्मति रविवार की रात गांडेय प्रमुख राजकुमार की पहल पर की गई। बता दें कि महोदा मोड़ की जर्जर सड़क लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों के आवागमन में काफ़ी मुश्किल हो रही थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क की बदहाल स्थिति के कारण कई बार दुर्घटनाओं की स्थिति भी बनी थी। राहगीरों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता था। ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए गड्ढों को सीमेंट-कंक्रीट से बने मैटेरियल से भरकर मरम्मति की गई और उसे दुरुस्त किया गया, जिससे आवागमन को काफी हद तक सुगम बनाया जा सका। इस विषय में प्रमुख ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान पहल...