Gridih News: टीम ने किया आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण
गिरडीह, अक्टूबर 12 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के दासडीह पंचायत के देवनडीह गांव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक एनक्यूएएस के तहत भौतिक बाह्य मूल्यांकन का कार्य सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस मूल्यांकन प्रक्रिया का संचालन केंद्रीय मूल्यांकन दल के डॉ. आशुतोष मिश्रा एवं डॉ. प्रियंका कोटेवा द्वारा किया गया। टीम ने केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, सेवा की गुणवत्ता, स्वच्छता, दवाओं के रख-रखाव और अभिलेखों का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। इस क्रम में सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी अबु कासिफ हसन बीपीएम मोहन प्रसाद सहित सीएचसी के अन्य कर्मियों ने अपने-अपने कार्यों और ग्रामीण स्तर पर दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी साझा की। मूल्यांकन दल ने केंद्र की व्यवस्थाओं को परखते हुए चिकित्सा प्रभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.