गिरडीह, अक्टूबर 30 -- Gridih News: हीरोडीह। हीरोडीह थाना क्षेत्र के चिकनाडीह गांव में आपसी विवाद को लेकर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दिए जाने का आरोप सामने आया है। इस संबंध में हेमंत पंडित एवं लोकनाथ पंडित ने संयुक्त रूप से हीरोडीह थाना में गुरुवार को आवेदन के माध्यम से संबंधित गांव के एक महिला पर आरोप लगाते हुए मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन में हेमंत पंडित एवं लोकनाथ पंडित ने आरोप लगाया है कि संबंधित महिला द्वारा आए दिन हंगामा करने, आसपास के लोगों से विवाद करने और शोर-शराबा करने के कारण इलाके में अशांति का माहौल बना रहता है। कहा है कि इस संबंध में पूर्व में भी स्थानीय ग्रामीणों ने सामूहिक हस्ताक्षरयुक्त आवेदन देकर महिला के विरुद्ध थाने में शिकायत की गई थी। इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। आरो...