गिरडीह, अगस्त 4 -- Gridih News: जमुआ। जमुआ प्रखंड मुख्यालय से महज आठ किलोमीटर दूर प्रखंड के पूर्वी छोर कुरूमटांड गांव के समीप स्थित झारो नदी एक प्राकृतिक और धार्मिक स्थल है। झारो नदी तट पर एक प्राचीन शिवालय स्थित है। वहीं प्राकृतिक रूप से शिवलिंग उभरा हुआ था। जहां पौराणिक काल से पूजा की जाती रही है। जहां पानी की धरा कल-कल बहती रहती हैं। यह नदी काले पत्थरों के बीच बारहमासी जलप्रवाह प्राचीन स्वयंभू शिवलिंग और सुंदर दृश्य के लिए प्रसिद्ध है। इसके चारों और छितराए बड़े-बड़े शिलाखंड मानो किसी तपस्वी की बाट जोह रहा हो। सावन मास में यहां अलग नजारा देखने को मिलता हैं। आसपास के गांवों के लोग सुल्तानगंज जाने के पूर्व यहां माथा टेककर प्रस्थान करते हैं।मंदिर का महत्व: इस मंदिर में पूजित शिवलिंग स्वयं प्रकट हुआ है। इस नदी का कोई बड़ा पारंपरिक जल स्रोत ...