Gridih News: झारखंड स्कूल आइडल में साक्षी रानी प्रमंडल में प्रथम
गिरडीह, अक्टूबर 27 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में आयोजित झारखंड स्कूल आइडल की प्रमंडल स्तरीय गायन प्रतियोगिता में सर जेसी बोस मुख्यमंत्री बालिका उत्कृष्ट विद्यालय की छात्रा साक्षी रानी ने शानदार सफलता हासिल की है। हजारीबाग में आयोजित प्रतियोगिता के सीनियर ग्रुप में वर्ग नौवीं की छात्रा साक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गिरिडीह जिले और विद्यालय का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर सोमवार को विद्यालय की प्रार्थना सभा में प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने साक्षी रानी को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र और बुके देकर सम्मानित किया। इसी प्रतियोगिता के सीनियर गायन ग्रुप में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली विद्यालय की छात्रा श्रेया सिन्हा को भी सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: सुर और ताल संग्राम में अर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.