गिरडीह, अक्टूबर 8 -- Gridih News: गिरिडीह। जिले के युवा क्रिकेटर मोहम्मद अफसर का चयन झारखंड अंडर-23 क्रिकेट टीम में किया गया है। झारखंड रणजी ट्रॉफी के पूर्व खिलाड़ी संतोष तिवारी से प्रशिक्षण प्राप्त करनेवाले अफसर पिछले चार वर्षों से झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हाल में पुडुचेरी में झारखंड क्रिकेट टीम के अभ्यास मैच में उनके बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें एक बार फिर झारखंड अंडर-23 टीम में गेंदबाजी आक्रमण के रूप में शामिल किया गया है। मोहम्मद अफसर के चयन से गिरिडीह के क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों में खुशी है। गिरिडीह क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन मिश्रा समेत पदाधिकारियों ने अफसर को शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- Madhubani News: आदित्य बने बिहार अंडर-23 क्रिकेट टीम के कप्तान शुभकामना देने वालों में सुंदर पांडेय, रमेश यादव, बबलू श...