गिरडीह, सितम्बर 5 -- Gridih News: राजधनवार, प्रतिनिधि। परसन गांव में शुक्रवार को उस समय मातम पसर गया, जब स्नान करने के दौरान एक मासूम बच्चा झारखंडी इरगा नदी के पुल के समीप गहरे पानी में डूब गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण नदी की ओर दौड़े। बच्चे का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि परसन गांव के मासूम उमर अंसारी (12 ) पिता शमशेर अंसारी नदी में स्नान करने गांव के कुछ अन्य बच्चों के साथ गया था। नदी में घुटने भर पानी में कुछ देर उछलते कूदते सभी ने स्नान किया। यह भी पढ़ें- Balia News: सरयू नदी की बाढ़ में डूबकर किशोर की मौत बताया गया कि कुछ दूर आगे हाल में हुई बारिश से आई बाढ़ के कारण काफी गड्ढा हो गया था। स्नान करते करते अनजाने में वह गहरे पानी में चला गया। इसी दौरान यह देख साथ में नह...