Gridih News: झारखंडधाम हॉल्ट पर रोज उमड़ती है यात्रियों की भीड़, सुविधाएं नदारद
गिरडीह, जुलाई 17 -- Gridih News: झारखंडधाम। राज्य के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों में शुमार झारखंडधाम का रेलवे हॉल्ट आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है। प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों की आवाजाही के बावजूद यहां न तो यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है, न बारिश और धूप से बचने के लिए शेड। यहां समुचित प्लेटफॉर्म का निर्माण भी नहीं किया गया है। सबसे बड़ी परेशानी यह है कि पिछले कई महीनों से यहां टिकट भी उपलब्ध नहीं हो रहे हैं, जिससे यात्रियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हर सुबह झारखंडधाम हॉल्ट पर आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में यात्री पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब दस किलोमीटर के दायरे में स्थित कई स्टेशनों की तुलना में यहां यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। इसके बावजूद रेलवे प्रशासन की ओर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.