Gridih News: झारखंडधाम रेलवे हॉल्ट का पहुंच पथ कीचड़मय
गिरडीह, जुलाई 26 -- Gridih News: झारखंडधाम, प्रतिनिधि। सूबे के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल झारखंडधाम स्थित रेलवे हॉल्ट तक पहुंचना इन दिनों यात्रियों के लिए भारी परेशानी का सबब बना हुआ है। आगामी श्रावणी मेले के दौरान यहां प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालुओं और यात्रियों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में हॉल्ट तक जानेवाला एकमात्र बदहाल पहुंच पथ यात्रियों की राह में बड़ी बाधा बन सकता है। रेलवे हॉल्ट मुख्य सड़क मार्ग से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां तक पहुंचने के लिए यात्रियों को जिस रास्ते से गुजरना पड़ता है, वह बेहद संकीर्ण और कच्चा है। हालिया बारिश के कारण पूरे रास्ते में जगह-जगह कीचड़ और जलजमाव हो गया है। सड़क पर पीसीसी न होने से बारिश में स्थिति और अधिक बदतर हो जाती है। इसके चलते पैदल चलनेवाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ दोपहिया और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.