गिरडीह, अगस्त 7 -- Gridih News: झारखंडधाम, प्रतिनिधि। झारखंडधाम के पर्यटन विकास को गति देने के लिए गिरिडीह के पूर्व सांसद डॉ. रविन्द्र राय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा दो वर्ष पूर्व झारखंडधाम के लिए घोषित 380 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज का हवाला देते हुए उस पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। इस दौरान उन्होंने गृह मंत्री की घोषणा से संबंधित पत्र की प्रति एवं झारखंडधाम के विकास से जुड़ा मांग पत्र केंद्रीय मंत्री को सौंपा। पूर्व सांसद ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि झारखंडधाम झारखंड का प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल है, जहां प्रत्येक वर्ष लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। यह भी पढ़ें- धर्मावाला-बाढ़वाला फोरलेन व अन्य सड़कों के कार्यों में ...