गिरडीह, सितम्बर 8 -- Gridih News: झारखंडधाम। सूबे के प्रसिद्ध पर्यटन एवं धार्मिक स्थल झारखंडधाम में मंगलवार को वर्षों पुराने अतिक्रमण की समस्या पर प्रशासन का बुलडोजर चला। सौ से अधिक दुकानों व अन्य अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई को लेकर जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वागत किया, वहीं एक कतार में सभी दुकानों को तोड़ने की बजाय कुछ दुकानों को छोड़ दिए जाने पर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया।

अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई एसडीएम समीर रेनियर खलखो की अगुवाई में सीओ नरेश वर्मा व पुलिस इंस्पेक्टर प्रदीप दास कार्रवाई की निगरानी करते रहे। हीरोडीह थाना प्रभारी महेश चंद्रा, जमुआ थाना प्रभारी विभूति देव और परसन थाना प्रभारी सोनू कुमार साव पुलिस बल के साथ मौके पर डटे रहे। राजस्व कर्मचारी राहुल दास, एसआई डीके सिंह, वीरेंद्र तिवारी, राजेश...