Gridih News: झारखंडधाम मंदिर 51 एलईडी लाइटों से जगमगाया
गिरडीह, अगस्त 22 -- Gridih News: झारखंडधाम, प्रतिनिधि। झारखंडधाम स्थित बाबा मंदिर परिसर 51 एलईडी लाइटों से जगमगा उठा है। श्री राम ऑटो मोबाइल, खोरीमहुआ एवं श्री राम फिलिंग स्टेशन के संचालक जयकुमार कुंवर ने अपनी माता कांति देवी के साथ मंदिर परिसर में अपने हाथों से लाइटें लगाईं। जयकुमार कुंवर ने बताया कि पिछले सावन में मंदिर आने के दौरान रात में रोशनी की कमी से श्रद्धालुओं को परेशान होते देख उन्होंने परिसर को रोशन करने का संकल्प लिया था। उसी संकल्प के तहत 51 एलईडी लाइटें लगाई गई है, जिनकी दो वर्ष की गारंटी है। लाइट लगने से श्रद्धालुओं में खुशी है। परिवार के नरेश कुमार कुंवर व आशीष कुमार कुंवर ने भी कार्य में सहयोग किया। मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष बिनोद पंडा, सचिव मनोज पंडा, कोषाध्यक्ष नरेश पंडा समेत अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.