Gridih News: झामुमो समय पर अपना पत्ता खोलेगी: सरफराज
गिरडीह, अक्टूबर 15 -- Gridih News: बेंगाबाद। राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद ने बुधवार शाम झामुमो में लगातार हो रही क्षति के सवाल पर कहा कि क्षतिपूर्ति पूरी तरह तो नहीं की जा सकती, मगर कमियों को भरने का प्रयास किया जा रहा है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा सांगठनिक क्षति को पूरा किया जाएगा। गिरिडीह उपचुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर छोटी-बड़ी सभी पार्टियां अपना-अपना दिमाग लगा रही है। झामुमो भी समय पर अपना पत्ता खोलेगी। उन्होंने गांडेय विधानसभा वासियों को अपना परिवार बताते हुए सभी को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं। मौके पर मो. अजमल, अब्दुल गीनी टिंकु, फकरूद्दीन, क्यामुल, कारू पाठक, डा उसमान, नयाज अहम, मो साकिर इनामुल हक, मुखिया राजकुमार, रवि यादव, विपिन सिंह सहित कई अन्य लोग शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.