Gridih News: झामुमो नेता ने विद्यालय प्रशासन की लगाई क्लास
गिरडीह, नवम्बर 25 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। विद्यार्थियों को लगातार हो रही परेशानी की सूचना पर मंगलवार को झामुमो नेता मो. हसनैन अली सदर प्रखंड के अज़ीडीह स्थित राजकीय उच्च विद्यालय पहुंचे। इस दौरान लापरवाही के लिए उन्होंने विद्यालय प्रशासन की क्लास लगाई। कहा कि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को रजिस्ट्रेशन से संबंधित फॉर्म भरने में परेशानी हो रही थी। तय शुल्क से अधिक राशि लेने की शिकायत कई दिनों से लगातार उन्हें मिल रही थी। जिसके बाद वह विद्यालय पहुंचे और पूरे मामले पर शिक्षकों से वार्ता की। जिसमें बच्चों को बेवजह परेशान करने की जानकारी मिली और स्कूल प्रबंधन को जमकर फटकार लगाई। कहा कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त योग्य नहीं होगा। मौके पर मो. इमरान, हैदर अंसारी, रोहित तुरी, सिराज अंसारी, कैलास यादव आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.