गिरडीह, अगस्त 20 -- Gridih News: गिरिडीह। गिरिडीह रेलवे स्टेशन के पास झरियागादी में आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) और इधर गिरिडीह-टुंडी-गोबिंदपुर रोड में दो किलोमीटर की दूरी पर यहीं आरओबी और इससे जुड़े अप्रोच रोड के निर्माण पर प्रारंभिक मुहर लग गई है। या कहें स्थानीय लोगों द्वारा दोनों स्थानों पर आरओबी निर्माण के देखे गए सपने को मंत्री सुदिव्य कुमार की कोशिशों से पूरा होते दिखने लगा है। आरसीडी चीफ इंजीनियर ने भी ईस्ट सेंट्रल रेलवे के चीफ ब्रिज इंजीनियर को इस संदर्भ में प्रेषित पत्र देकर यह कहा कि आरओबी निर्माण के लिए डीपीआर बनाने को एक अधिकारी अधिकृत करें, ताकि इसकी मंजूरी के लिए आश्वयक कार्रवाई आगे की जा सके। दो योजनाओं पर मंत्री हैं गंभीरदोनों स्थानों पर आरओबी निर्माण हो, इसके लिए मंत्री सह सदर विधायक सुदिव्य कुमार पूरी ताकत लगा रहे हैं। झरियाग...