गिरडीह, जुलाई 22 -- Gridih News: गिरिडीह/गांडेय। झरघट्टा गांडेय में 20 जुलाई को जंगली मशरूम खाने से एक परिवार के 06 लोग बीमार हो गए थे। इसकी सूचना पाकर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम डीसी रामनिवास यादव के निर्देश पर मंगलवार को संबंधित गांव पहुंची और जांच की। विभाग की टीम ने झरघट्टा के दशरथ गोस्वामी के आवास पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। जांच के दौरान बताया गया कि परिवार के एक सदस्य को पड़ोसी द्वारा पास के खेत में स्वतः उगे जंगली मशरूम दिए गए। मशरूम की सही पहचान किए बिना उसे सब्जी में मिलाकर बनाया गया, जिसे खाने के बाद परिवार के छह सदस्यों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। यह भी पढ़ें- Gridih News: जंगली मशरुम खाने से दो परिवारों के 9 लोग बीमार सभी तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती है। चिकित्सकीय उपचार के उपरांत सबकी स्थिति सामान्य होने पर मं...