Gridih News: झरखी दुर्गा मंदिर से बैट्री सहित अन्य सामान की चोरी
गिरडीह, नवम्बर 23 -- Gridih News: बिरनी। प्रखंड के बाराडीह पंचायत अंतर्गत झरखी गांव के दुर्गा मंदिर से शनिवार रात चोरों ने बैट्री सहित घंटी एवं अन्य सामान की चोरी कर ली। ग्रामीणों ने इसकी लिखित शिकायत भरकट्टा ओपी से की है। असामाजिक तत्वों से परेशान ग्रामीणों ने पुलिस के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। ग्रामीण प्रेम कुमार ने बताया कि मंदिर के पुजारी उमा महतो शाम में पूजा के बाद खाना खाने के लिए अपने घर झरखी गये थे। खाना खाकर वापस मंडप लौटे तो देखे कि मंडप का दरवाजा खुला हुआ है। अंदर गये तो देखे कि मंदिर की बैट्री, बड़ा घंटा, छोटी घंटी एवं पीतल की बड़ी बाल्टी चोरों ने चोरी कर ली है। घटना की सूचना पुजारी ने ग्रामीणों को दी। ग्रामीण मंदिर पहुंचकर ओपी प्रभारी को फोन कर घटना की सूचना दी परंतु पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। प्रभारी ने कहा कि आवेदन दे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.