गिरडीह, अगस्त 18 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। लगातार बारिश ने तालाब, पोखर से लेकर नदियों की भी जान लौटा दी है। नदियां उफनाने लगी है। वहीं झमाझम बारिश से इधर मंगलवार को मौसम भी सुहाना रहा। सुबह से रात तक झमाझम बारिश होती रही। यह भी पढ़ें- Ranchi News: बारिश ने रोकी खूंटी की रफ्तार, जनजीवन प्रभावित, नदी-जलप्रपात के बढ़े जलस्तरपानी भराव समस्या इस कारण गांवों का शहर से कनेक्टिविटी प्रभावित रहा। बारिश के चलते ग्रामीण व्यापारी शहर नहीं आ सके। इस कारण सब्जियों की कीमतें बढ़ी रही। फुटपाथ पर अधिकांश दुकानें नहीं लगी। सड़कों और गलियों में बारिश का पानी भरा रहा। शहर के स्टेशन रोड, झंडा मैदान, गांधी चौक, चंदौरी रोड आदि सड़कों पर जलभराव से लोगों को परेशानी होती रही। पूरे दिन होती रही झमाझम बारिश करीब 31.6 मिलीमीटर तक हुई। इससे मौसम में ठंडक घुला...