गिरडीह, अक्टूबर 27 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। कांग्रेस के वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को गति देने के लिए सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला एवं प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री एवं एआईसीसी पर्यवेक्षक डॉ. शिव कुमार डहरिया शामिल हुए। बैठक में आगामी एक नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित महारैली की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क अभियान पर चर्चा की गई। बैठक में डॉ. शिव कुमार डहरिया ने चुनाव आयोग और उसके अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव आयोग के अध्यक्ष को बचाने का प्रयास कर रही है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: दिल्ली रैली में कोडरमा से सैकड़ों कांग्रेसजन होंगे शामिल : रजक उन्होंने सवाल उठाय...