गिरडीह, नवम्बर 1 -- Gridih News: गिरिडीह। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जे-टेट) को लेकर गिरिडीह 2 उच्च विद्यालय में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं कदाचारमुक्त संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को केंद्र में प्रतिनियुक्त सभी वीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ प्रशिक्षण दिया गया। विद्यालय के प्राचार्य दयानंद कुमार, शिक्षक रंजीत कुमार सिंह, विवेक कुमार एवं चंदन कुमार ने जैक द्वारा निर्धारित परीक्षा नियमों की जानकारी देते हुए वीक्षकों को उनके दायित्वों से अवगत कराया। साथ ही परीक्षा के दौरान अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। परीक्षा केंद्र में सुरक्षा एवं नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- Jamtara News: 20 परीक्षा केंद्रों पर आज होगी जेटेट परीक्षा, कदाचार ...