Gridih News: जेसीबी से कीचड़ हटा डस्ट डालकर बनाया आवागमन योग्य
गिरडीह, अगस्त 2 -- Gridih News: राजधनवार। धनवार प्रखंड क्षेत्र के धर्मपुर से चट्टी बाजार जाने वाली जर्जर सड़क की स्थिति से परेशान राहगीरों को फिलहाल राहत मिली है। आम लोगों की समस्या को देखते हुए अंचल सांसद प्रतिनिधि सह चट्टी पंचायत के पूर्व मुखिया संजय कुमार ने अपने सहयोगी समाजसेवियों के साथ मिलकर सड़क की मरम्मत कर उसे आवागमन योग्य बनाया। बताया गया कि धर्मपुर से चट्टी बाजार तक जाने वाली सड़क के पक्कीकरण की मांग स्थानीय विधायक से लंबे समय से की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से सड़क निर्माण की मांग के बावजूद अब तक आश्वासन के अलावा कोई ठोस पहल नहीं हुई है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आसपास के करीब दस गांवों के विद्यार्थी, व्यापारी, मरीज और आम राहगीर लगातार परेशानी झेल रहे हैं। बरसात के मौसम में सड़क पर कीचड़ और फिसलन बढ़ जाने से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.