गिरडीह, अगस्त 11 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। जेवर साफ करने के नाम पर एक महिला से जेवर लेकर दो ठग फरार हो गये। यह मामला पचंबा थाना क्षेत्र के पचंबा का है। इस संबंध में पचंबा थाना में पचंबा निवासी अरबिंद कुमार केडिया की शिकायत पर अज्ञात ठगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है। हालांकि यह घटना 06 अगस्त 2026 की है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। बताया जाता है कि दो अनजान व्यक्ति अरबिंद कुमार केडिया के घर आये और जेवर साफ करने की बता कहने लगे। अरबिंद की पत्नी दो व्यक्ति के झांसे में आ गयी और साफ करने के लिए सोने की कानबाली एवं दो अंगूठी दे दी। इसके बाद साफ करने के बहाने सोने की कानबाली एवं दो अंगूठी लेकर दोनों ठग फरार हो गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...