गिरडीह, नवम्बर 1 -- Gridih News: डुमरी। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) के लिए डुमरी प्रखंड में छह शिक्षण संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। शनिवार को दो पालियों में होनेवाली परीक्षा में कुल 4656 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रथम पाली में 2514 और द्वितीय पाली में 2142 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संचालन को लेकर केंद्रों पर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। परीक्षा के लिए प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल जामतारा, उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय गलागी, प्लस टू एसएसकेबी उच्च विद्यालय डुमरी, पीएनडी जैन उच्च विद्यालय इसरी बाजार, झारखंड कॉमर्स इंटर कॉलेज डुमरी और पारसनाथ इंटर कॉलेज इसरी बाजार को केंद्र बनाया गया है। पारसनाथ दिगंबर जैन उच्च विद्यालय में केंद्राधीक्षक सुनील कुमार जैन की अध्यक्षता में वीक्षकों...