Gridih News: जेएलकेएम के निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष चुने गए गाजो महतो
गिरडीह, सितम्बर 28 -- Gridih News: पीरटांड़। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा प्रखंड इकाई के पुनर्गठन को लेकर रविवार को मधुबन यात्री निवास में बैठक आयोजित की गई। इसमें संगठनात्मक मजबूती, प्रखंड स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को तेज करने तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गाजो महतो को पुनः जेएलकेएम का पीरटांड़ प्रखंड अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। वहीं संदीप कुमार महतो को प्रखंड महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में पार्टी के केंद्रीय एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। पुनर्गठन के बाद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। उपस्थित नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को पंचायत और बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। यह भी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.