Gridih News: जेएमएम में शामिल हुए रुपेश चंद्रवंशी
गिरडीह, अक्टूबर 22 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन के महानगर अध्यक्ष रुपेश चंद्रवंशी ने अपने दर्जनों साथियों के साथ गुरूवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। गिरिडीह में आयोजित एक विशेष मिलन समारोह के दौरान जेएमएम के जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने रूपेश चंद्रवंशी और उनके साथियों को शाल ओढ़ाकर पार्टी में शामिल किया। इस राजनीतिक घटनाक्रम के बाद चंद्रवंशी समाज, स्थानीय लोगों और समर्थकों में उत्साह देखा गया। समाज के प्रबुद्धजनों और वरिष्ठ लोगों ने रूपेश चंद्रवंशी को इस नए सफर के लिए गर्मजोशी से बधाई और शुभकामनाएं दीं। बधाई देनेवालों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में समाज के हितों को और प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। फोटो 22 जीआरडी 45 शाल ओढ़ाकर पार्टी में शामिल कराते जिला अध्यक्ष संजय सिंह।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.