गिरडीह, जुलाई 29 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह जूडो संघ का वार्षिक सम्मेलन सह चुनाव शहर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में झारखंड जुडो संघ के महासचिव परीक्षित तिवारी पर्यवेक्षक के रूप में और संयुक्त सचिव अभिषेक कुमार चुनाव अधिकारी के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत जुडो के संस्थापक प्रो. जिगारो कानो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद निवर्तमान अध्यक्ष देवेंद्र सिंह और सचिव उज्ज्वल सिंह ने संघ के पिछले वर्ष के क्रियाकलापों पर प्रकाश डाला। नए सत्र के लिए हुई चुनावी प्रक्रिया में अरविंद कुमार 15 वोट प्राप्त कर अध्यक्ष और शीला सिंह 15 वोट प्राप्त कर महासचिव चुनी गईं। राहुल बर्मन और विनीता कुमारी उपाध्यक्ष व उज्ज्वल सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा अमरजीत सिंह सलूजा, देवेंद्र सिंह और चुन्नूकान्त को संरक्षक, प्रिंस ...