Gridih News: जुलाई के राशन की कालाबाजारी की जताई संभावना
गिरडीह, अगस्त 31 -- Gridih News: बगोदर। ग्राम पंचायत पोखरिया में जुलाई 2026 का पीडीएस चावल नहीं मिलने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। लाभुकों की शिकायत पर शनिवार को मुखिया प्रदीप महतो कार्डधारियों के साथ बगोदर गोदाम पहुंचे और शाम में वहां मौजूद अधिकारियों से बातचीत की, लेकिन एमओ के मौजूद नहीं रहने से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया। लाभुकों में किसुन महतो, विजय महतो, जगदीश महतो, चुरामणि महतो सहित दर्जनों का कहना है कि ई-पॉस मशीन पर फिंगरप्रिंट लगाने के बावजूद उन्हें चावल नहीं दिया गया। मुखिया ने राशन की कालाबाजारी की आशंका जताई है। मुखिया प्रदीप महतो ने बताया कि सोमवार को पुनः कार्डधारियों के साथ बगोदर पहुंचकर राशन का पूरा हिसाब मांगा जाएगा। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आंदोलन किया जाएगा। इसको लेकर 31 अगस्त को सुबह 11 बजे बगोदर में जांच भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.