Gridih News: जीवन में अधर्म से बचना ही सबसे बड़े धर्म का आधार है: मुनि श्री
गिरडीह, अक्टूबर 23 -- Gridih News: पीरटांड़, प्रतिनिधि। सम्मेदशिखरजी मधुबन स्थित गुणायतन में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम मची है। गुणायतन में साधनारत राष्ट्रसंत मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज के सानिध्य में रोज पूजा विधान व प्रवचन सभा का आयोजन चल रहा है। साधु संतों के सानिध्य में श्रद्धालुओं की भीड़ धर्म का मर्म आत्मसात करने में जुट रहे हैं। शुक्रवार को आयोजित धर्मसभा में मुनि श्री धर्म का महत्व समझाया। मुनि श्री ने कहा कि धर्म केवल पूजा-पाठ और धार्मिक क्रियाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका वास्तविक स्वरूप सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान और सम्यक चरित्र में निहित है। जीवन में अधर्म से बचना ही सबसे बड़े धर्म का आधार है। धार्मिक क्रियाओं के साथ धर्म के मर्म को समझना और उसे अपने आचरण में उतारना आवश्यक है। श्रद्धा, संकल्प, विवेक और संयम के माध्यम से व्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.