गिरडीह, अक्टूबर 26 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। शहर के आईसीआर रोड स्थित श्याम मंदिर परिसर में श्री जीणमाता मंगल पाठ समिति, गिरिडीह के तत्वावधान में रविवार को जीणमाता का शरद महोत्सव एवं मंगल पाठ भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और माता के दरबार में मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इस अवसर पर मां जीणमाता का भव्य एवं अलौकिक श्रृंगार किया गया। इसके बाद मंगल पाठ का आयोजन हुआ। भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते नजर आए। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण भक्तिरस से सराबोर रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर समिति के सदस्यों ने गिरिडीह के सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं और मातृशक्ति के ...