Gridih News: जीडी बगड़िया बीएड कॉलेज का शानदार रहा रिजल्ट
गिरडीह, सितम्बर 11 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। जीडी बगड़िया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, बोरो गिरिडीह के सत्र 2024-26 का फाइनल रिजल्ट विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग द्वारा जारी किया गया। परीक्षा परिणाम में महाविद्यालय के प्रशिक्षुओं ने शानदार प्रदर्शन किया। करीब 60 प्रतिशत प्रशिक्षुओं ने डिस्टिंक्शन के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शेष प्रशिक्षुओं ने भी प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। महाविद्यालय में कनिज आयशा ने 83.36 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं इशा केडिया 83.26 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे तथा जीनत रहमान 81 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। महाविद्यालय के अध्यक्ष अजय बगड़िया और सचिव संगीता बगेड़िया ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए सभी प्रशिक्षुओं एवं शिक्षक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.