गिरडीह, सितम्बर 6 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश सचिव धनंजय सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री देश को 7.8 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ के साथ भारत के तेजी से आगे बढ़ने की बात बता रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग है। उन्होंने कहा कि आंकड़ों की बाजीगरी और जुमलेबाजी से देश की जनता की वास्तविक समस्याओं को छिपाया नहीं जा सकता। धनंजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं विदेश यात्रा पर हैं और देशवासियों से विदेश यात्रा नहीं करने तथा सोना नहीं खरीदने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश जश्न नहीं मना रहा, बल्कि महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा है। कहा कि सरकार को आंकड़ों के पर्दे के पीछे छिपने के बजाय वास्तविक परिस्थितियों को समझने की जरूरत है। देश की जनता की सम...