Gridih News: जिले का मॉडल मवेशी अस्पताल खस्ताहाल
गिरडीह, अक्टूबर 17 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह के भंडारीडीह स्थित प्रांतीयकृत पशु चिकित्सालय सह मॉडल अस्पताल संबंधित विभाग तथा झारखंड सरकार की उदासीनता के कारण पूरी तरह खस्ताहाल अवस्था में है। इससे मवेशी पालकों को काफी परेशानी हो रही है। कुछ मवेशी पालकों द्वारा इसकी शिकायत किए जाने पर शुक्रवार को ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के जिला संयोजक एवं पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव ने मॉडल मवेशी अस्पताल पहुंचकर वहां की स्थिति का जायजा लेने के उपरांत उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि कभी यह मवेशी अस्पताल आबाद हुआ करता था। जरुरत पर लोग यहां अपने मवेशियों का इलाज कराने आया करते थे लेकिन धीरे-धीरे सरकार के उदासीन रवैये ने इसकी हालत बदतर कर दी है। कहा कि इस समय मवेशियों के खुर में खांग की बीमारी ज्यादा होती है, लेकिन उसकी दवा तक यहां उपलब्ध नहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.