Gridih News: जिलेभर में चला सघन एंटी क्राइम चेकिंग अभियान
गिरडीह, जुलाई 13 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिले में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के हौसले पस्त करने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रविवार की शाम को एक साथ विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, अंचल पुलिस निरीक्षक तथा सभी थाना व ओपी प्रभारी खुद देर रात तक अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर इस चेकिंग अभियान की सीधी मॉनिटरिंग कर रहे थे। इस दौरान जिले के सभी प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर आने-जाने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की। चेकिंग के दौरान वाहनों के कागजातों की जांच के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.