गिरडीह, अक्टूबर 26 -- Gridih News: डुमरी, प्रतिनिधि। जामतारा पंचायत सचिवालय में रविवार को जिला साउंड एसोसिएशन का छठा प्रखंड स्तरीय अधिवेशन आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र के दर्जनों डीजे संचालकों ने भाग लिया और अपनी समस्याओं को रखा। अधिवेशन में संगठन की एकजुटता बनाए रखने और संचालकों के अधिकारों व सम्मान की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया गया। इस दौरान सदस्यों के बीच प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड सचिव बबलू रजक ने की। जिला अध्यक्ष रामजी यादव ने कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से डीजे संचालकों पर दबाव बनाए जाने से उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सामाजिक कार्यक्रमों में डीजे बजाने पर रोक लगाकर संचालकों को परेशान किया जाता है, जबकि सरकारी कार्यक्रमों में निय...