Gridih News: जिला बनाने को लेकर अनशन पर बैठे संघर्ष समिति का अनशन समाप्त
गिरडीह, जुलाई 25 -- Gridih News: सरिया, प्रतिनिधि। सरिया को जिला बनाने की मांग को लेकर जिला बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले बुधवार से प्रखंड मुख्यालय परिसर में 48 घंटे की दो दिवसीय भूख हड़ताल शुक्रवार को दिन के 11 बजे समाप्त हुई। सरिया एसडीएम के निर्देश पर बीडीओ एल एन तिवारी 11 बजे अनशन स्थल पर पहुंचे। फिर समिति के संयोजक त्रिभुवन मंडल, सचिव राजू मंडल को जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त करवाया। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाई एवं नारे लगाए। मौके पर ही बीडीओ ने बताया कि पूरे मामले से ऊपर के अधिकारियों को अवगत कराएंगे। इधर अनशन के अंतिम दिन स्थल पर लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही थी। अनशन मंच पूरी तरह भर गया था। हाल ही में भाजपा से झामुमो में आए नारायण पांडेय भी स्थल पर पहुंचे और सरिया को जिला बनाने का समर्थन किया। अनशन पर बैठे लोगो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.