Gridih News: जिला बनाने की मांग को लेकर धनवार बचाओ संघर्ष समिति की बैठक
गिरडीह, जुलाई 8 -- Gridih News: राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष तुलसी कुमार पासवान की अध्यक्षता में धनवार को जिला बनाने की मांग को लेकर मंगलवार को बैठक की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि धनवार को जिला बनाने के लिए धनवार से पैदल यात्रा कर गिरिडीह विधायक सह नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू एवं गिरिडीह उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा। पैदल यात्रा करने हेतु सभी आंदोलनकारियों ने विचार विमर्श किया। कहा कि पैदल यात्रा को लेकर बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन देंगे। इसके बाद एक बैठक कर तिथि तय की जायेगी। बैठक में पंकज शर्मा, विवेक यादव, मकसूद आलम, रोबिन कुमार, विकास यादव, विजय राम, शहजाद अंसार, सकलदेव यादव, सूरज कुमार, रामचंद्र पांडेय आदि कई लोग शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.