गिरडीह, अगस्त 7 -- Gridih News: शाहिद इमाम, गिरिडीह। मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य यूनिट चैताडीह जल्द जिला सदर अस्पताल में शिफ्ट होगा। अस्पताल प्रशासन भी चैताडीह की इन दोनों अहम यूनिट को यहां लाने की तैयारियां शुरु कर दी है। बहरहाल, इस बदलाव से गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों को काफी राहत और सहूलियत मिलेगी, चूंकि चैताडीह की यह यूनिट सदर अस्पताल से डेढ़ से दो किलोमीटर की दूरी पर है। यहां आने-जाने के लिए मरीज और परिजनों को बामुश्किल से भाड़े के लिए वाहन मिलते हैं। यदि वाहन मिलते भी हैं तो उसे अधिक रकम देकर रिजर्व करना पड़ता है। फिलहाल दोनों यूनिट का सदर अस्पताल में शिफ्ट किए जाने की बात नए डीएस डॉ. अरविंद कुमार भी कह रहे हैं। कहा कि इस प्लानिंग पर तेजी से काम चल रहा है。

क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल में शिफ्ट होगा सदर अस्पताल मातृत्व एवं शिशु स्वास्...