गिरडीह, जुलाई 24 -- Gridih News: इसरी बाजार स्थित दिगंबर जैन बीसपंथी कोठी जिनालय में अष्टानिका महापर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शुक्रवार को 'जियो और जीने दो' के संदेश के बीच श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। प्रातः छह बजे जैन धर्मावलंबी मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। भगवान का जलाभिषेक करने के बाद विधि-विधान से पूजन संपन्न हुआ। महापर्व का संचालन शास्त्री वीरेंद्र जी तथा मंजू एवं अंजू दीदी के सान्निध्य में हो रहा है। शुक्रवार को अधिवक्ता अशोक कुमार जैन एवं अनिता जैन ने क्रमशः शौधर्म इन्द्र और इन्द्राणी की भूमिका निभाई। वहीं रश्मि जैन-विनोद जैन, अनीता जैन-सुबोध जैन, निशा जैन-नेमचंद जैन, सरिता जैन, जय जिनेश जैन, मधु जैन, अंश जैन तथा हर्ष कुमार को भी इन्द्र-इन्द्राणी बनकर जिनालय पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह भी प...