गिरडीह, अक्टूबर 9 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र के चौधरीबांध पंचायत अंतर्गत कोडाडीह गांव निवासी दिनेश यादव जिंदगी की जंग हार गए। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान गुरुवार रात में उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही गांव और आसपास में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार करीब 5 दिन पहले डुमरी केबी रोड के पास सड़क हादसे में दिनेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। दिनेश की जान बचाने और इलाज का खर्च जुटाने के लिए सोशल मीडिया पर आर्थिक सहयोग की अपील की गई थी, जिसके बाद कई लोग मदद के लिए आगे भी आए थे। सहयोग मिलने से परिजनों को उनके स्वस्थ होने की उम्मीद जगी थी, ...