गिरडीह, जुलाई 4 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के जनार्दन सिंह उच्च विद्यालय चतरो में शनिवार को अंचलाधिकारी श्यामलाल मांझी के नेतृत्व में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी। जिसमें विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने की अपील की गई। छात्र-छात्राएं एवं बीएलओ द्वारा विद्यालय परिसर से निकली जागरूकता रैली बरवाडीह मोड़ तक गयी। जहां मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरवाने को लेकर प्रेरित किया गया। मौके पर स्कूल के सचिव डॉ प्रफ्फुल कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक अजय कुमार राय, पंचदेव राय, मौसम देव, सुपरवाइजर संजय देव, बीएलओ रेणु राय, अनिता साव, नमिता वर्णवाल, अशोक रविदास, कंप्यूटर ऑपरेटर अविनाश देव आदि लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Gridih News: एसआईआर का प्रपत्र भरने की जानकारी दी यह भी पढ़ें- G...