Gridih News: जवान बेटे का शव आते ही परिजनों का चीत्कार शुरू
गिरडीह, जुलाई 31 -- Gridih News: बेंगाबाद। सपने पूरे करने परदेस गए 20 वर्षीय शहजाद अंसारी का शव ताबूत में घर लौटा। बेंगाबाद के खुटरीबाद गांव में शव पहुंचते ही परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया। कर्नाटक के मंगलौर में काम के दौरान बेंगाबाद के खुटरीबाद निवासी प्रवासी मजदूर शहजाद अंसारी की मौत हो गई थी। गुरुवार को शव गांव पहुंचते ही मातम छा गया। जवान बेटे की लाश देख माता-पिता बेसुध हो गए और परिजनों की चीख पुकार से लोगों की आंखें भी गीली हो गई। बतला दें कि मृतक शहजाद अंसारी चार भाइयों में सबसे छोटा था। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। माता-पिता वृद्ध हैं और दो बड़े भाई हमेशा बीमार रहते हैं। परिवार का सहारा बनने और गरीबी दूर करने के उद्देश्य से शहजाद कुछ महीने पहले ही मजदूरी के लिए कर्नाटक चला गया था। मंगलौर में काम के दौरान उसकी अचानक म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.