गिरडीह, सितम्बर 18 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के उदयपुर पंचायत के धोबन्ना, चरकमारा, महेशमुंडी गांव में अभिव्यक्ति फाउंडेशन और जीआईसीआरई मुम्बई के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को नुक्कड नाटक का आयोजन करके ग्रामीणों को जल जंगल और जमीन के महत्व के विषय में जानकारी दी गई। नुक्कड़ नाटक में ग्रामीणों ने गीत गाकर और नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। अभिव्यक्ति फाउंडेशन के फील्ड अफसर भीम प्रसाद सिंह ने ग्रामीणों को प्राकृतिक खेती, जैविक खेती करने के विषय मे जानकारी दी और आस-पास के वातावरण को साफ-सफाई रखने की सलाह दी। मौके पर सबंधित गांव के सैकडो ग्रामीण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...