Gridih News: जलमीनार से पानी नहीं मिलने से ग्रामीण परेशान
गिरडीह, अक्टूबर 31 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के हरियाडीह पंचायत अंतर्गत नाढा गांव में जल जीवन मिशन के तहत लगाए गए बोरिंग एवं जलमीनार से ग्रामीणों को पानी नहीं मिलने का मामला सामने आया है। जिसे लेकर ग्रामीणों ने व्यवस्था के खिलाफ रोष जताया। ग्रामीणों ने शुक्रवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता को आवेदन देकर मामले की जांच करवाकर जलमीनार को दुरुस्त कर पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि 24 अक्टूबर करीब आठ बजे सुबह जल जीवन मिशन के तहत उक्त बोरिंग एवं जलमीनार में लगाया गया पाइप टूटा हुआ था। जिसके कारण ग्रामीणों को नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। जिससे लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। लोगों ने विभागीय अधिकारियों से योजना की स्थलीय जांच कर, बोरिंग एवं जलमीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.