Gridih News: जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने पटना-डोरंडा सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
गिरडीह, अक्टूबर 26 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के पटना चौक पर जलजमाव की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार सुबह पटना-डोरंडा सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जल्द जलनिकासी की व्यवस्था करने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से पटना चौक पर जलजमाव की समस्या बनी हुई है। इस संबंध में थाना, अंचल और अनुमंडल कार्यालय में आवेदन देकर समस्या के समाधान की मांग की गई थी, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है।सड़क जाम की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। उन्होंने तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कराने तथा सड़क पर पानी बहाने वालों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद ग्राम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.