Gridih News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों ने की तत्काल मरम्मत की मांग
गिरडीह, जुलाई 17 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। बनियाडीह रेस्ट हाउस के समीप से कोपा की ओर जाने वाली सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई है। एक दशक पहले बनी इस सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े बोल्डर निकल आए हैं, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर बोल्डर और गड्ढे होने के कारण प्रतिदिन बाइक सवार चकमा खाकर गिर जाते हैं। बरसात में स्थिति और भी खराब हो जाती है। इस मार्ग से स्कूली बच्चे और रोजमर्रा के काम से जाने वाले लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीण राजेश कुमार वर्मा, अनिल वर्मा, गोपाल कुमार सहित अन्य लोगों ने सीसीएल प्रबंधन और पंचायत प्रतिनिधियों से जल्द से जल्द सड़क निर्माण की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पंचायत स्तर पर इस जर्जर सड़क को पीसीसी कराया जाना चाहिए, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में राह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.