Gridih News: जर्जर सड़क से त्रस्त धर्मपुर पंचायत: गड्ढों में फंसा विकास का दावा, राहगीर परेशान
गिरडीह, जुलाई 15 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के धर्मपुर पंचायत मुख्यालय को जोड़ने वाली मुख्य सड़क वर्षों से जर्जर हालत में पड़ी है। विभागीय उदासीनता के कारण सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, उखड़ी गिट्टियां और नुकीले बोल्डर निकल आए हैं। इससे स्थानीय ग्रामीणों का रोजमर्रा का जीवन मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क सिर्फ धर्मपुर गांव तक सीमित नहीं है, बल्कि आसपास के कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। हर दिन हजारों लोग इसी सड़क से आवागमन करते हैं।
सड़क की स्थिति सड़क की हालत इतनी खराब है कि दोपहिया वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ना आम बात हो गई है। पैदल चलने वाले बुजुर्गों और बच्चों को भी संभलकर चलना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में गड्ढे तालाब का रूप ले लेते हैं, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। ग्रामीणों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.