गिरडीह, सितम्बर 30 -- Gridih News: डुमरी, प्रतिनिधि। नगरी बलथरिया पंचायत के ग्रामीणों ने जर्जर सड़क की समस्या को लेकर अब खुद कमान संभाल ली है। साथ ही आपसी सहयोग और श्रमदान कर सड़क मरम्मत का काम शुरू किया। नगरी से बाराडीह जानेवाली आरईओ मुख्य सड़क से सीएम स्कूल बलथरिया तक जानेवाली सड़क लंबे समय से बदहाल है। जगह-जगह बने बड़े गड्ढों के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क की बदहाली से एंबुलेंस सहित अन्य जरूरी वाहनों के गांव तक पहुंचने में भी दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से गुहार लगाई गई, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। इससे नाराज ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से श्रमदान और आर्थिक ...