Gridih News: जर्जर उर्दू स्कूल भवन को लेकर आंदोलन की चेतावनी
गिरडीह, सितम्बर 10 -- Gridih News: गावां। भाकपा माले प्रखंड सचिव सकलदेव यादव ने बुधवार को बादीडीह पंचायत स्थित प्राइमरी स्कूल उर्दू का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय भवन को जर्जर बताते हुए कहा कि भवन कभी भी गिर सकता है, जिससे बच्चों व शिक्षकों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है। विद्यालय में मात्र एक शिक्षक के रहने से पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। सकलदेव यादव ने जिला शिक्षा पदाधिकारी व राज्य सरकार से एक माह के भीतर जर्जर भवन की जांच कर नया भवन बनाने और पर्याप्त शिक्षकों की व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं हुई तो बच्चों के साथ पटना-बेलहारा मुख्य मार्ग पर पठन-पाठन कर आंदोलन किया जाएगा। मौके पर महेंद्र यादव, मधुसूदन महतो, मो. जैनुल, मो. मंसूर, मनान अंसारी, जैनुलउद्दीन, मो. सरफराज, मकसूद आलम, मो. नायिम, मो. असलम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.