Gridih News: जरुरतमंद बच्चों के बीच नवनिर्माण सेवा फाउंडेशन के सदस्यों ने मनाई दीवाली
गिरडीह, नवम्बर 7 -- Gridih News: गिरिडीह,प्रतिनिधि। नवनिर्माण सेवा फाउंडेशन, टीम जेजे और स्माइल फॉर ऑल संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में सुदूरवर्ती इलाकों व मलिन बस्तियों में बच्चों और वृद्धजनों के साथ दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। संस्थाएं पिछले 5 वर्षों से लगातार इस प्रकार के सेवा कार्य आयोजित करती आ रही हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ गिरिडीह के सोनबाद से हुआ, जहां गरीब परिवारों के बच्चों और महिलाओं के बीच दीपक, तेल, बाती, मिठाइयाँ, पटाखे, कपड़े, कॉपी-कलम तथा चॉकलेट वितरित की गईं। इसके बाद सदस्यों ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को नए कपड़े और मिठाइयाँ भेंट कीं तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। दल ने मिशनरीज ऑफ चैरिटी अनाथ आश्रम में बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें खिलौने, बिस्कुट, चॉकलेट व नए वस्त्र प्रदान किए। यह भी पढ़ें- Gridih Ne...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.